Monday, 10 October 2016

सर्जिकल स्ट्राइक पर संघ का दावा- आतंकी ठिकानों के साथ पाक सेना की 2 पोस्ट भी की गई थीं तबाह

सर्जिकल स्ट्राइल को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में बड़ा दावा किया गया है. ऑर्गनाइजर में लिखा गया है कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान आतंकियों के पांच लॉन्च पैड के साथ पाकिस्तानी सेना की दो चौकियों को भी तबाह कर दिया था
आतंकियों के लॉन्च पैड के साथ थीं पाक सेना की चौकियां 
संघ के मुखपत्र के मुताबिक, ‘पाकिस्तानी सेना की ये दोनों पोस्ट आतंकियों के लॉन्च पैड के साथ बनी हुई थीं और इसलिए सेना ने इन्हें भी तबाह कर दिया. सेना ने जो टारगेट चुना था, वो उरी की 19वीं डिवीजन, कुपवाड़ा की 28वीं डिवीजन और राजौरी की 25वीं डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में था.
CCS को बताया गया था प्लान
ऑर्गनाइजर के ताजा अंक में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, एच आवर 28 सितंबर की आधी रात का वक्त था. सेना की शब्दावली में एच आवर से मतलब उस वक्त से है, जब हमला करना होता है. 28 सितंबर को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी को इस सर्जिकल स्ट्राइक का प्लान बता दिया था. इस स्ट्राइक का मकसद पीओके में आतंकियों के अड्डों को निशाना बनना और पाकिस्तान को ये संदेश देना था कि भारत हमलावरों को सजा जरूर देगा

ऐसे पाक सेना का ध्यान भटकाया गया .....

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...