Monday, 17 October 2016

आप ने किया 16 करोड़ का चंदा घोटाला : सहरावत

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित विधायक देवेन्द्र सहरावत ने पार्टी के उच्च नेतृत्व पर 16 करोड़ रुपए से अधिक राशि के चंदे के घोटाले का आरोप लगाया है। बिजवासन से विधायक सहरावत ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाते हुए कहा कि आयकर विभाग के नोटिस के बाद पार्टी ने दानदाताओं के नाम अपनी वेबसाइट से हटा दिए। यहां तक कि दी गई राशि को भी कम करके दर्शाया गया है। इस घोटाले में पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल हैं। सहरावत को पार्टी में महिलाओं के प्रति यौन-शोषण का मामला उठाने पर निलंबित किया गया था।उन्होंने कहा कि बहुत दु:ख की बात है कि भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर राजनीति में आई पार्टी अब लोगों को धोखा दे रही है।  6 जून से सोमवार तक आप की वेबसाइट से पार्टी को चंदा देने वालों की सूची गायब कर दी गई है। कहीं पर तो नामों को पूरी तरह से हटा दिया गया है  !तो कई मामलों में धनराशि कम करके दिखाई गई है।   उदाहरण देते हुए सहरावत ने कहा कि चंदा देने वाली प्रिया बंसल वाले मामले में पैन कार्ड तक नकली है।  प्रिया मूवीज के नाम से फर्जी एकाउंट खोला गया। इसी तरह के और कई नाम भी शामिल हैं। पार्टी में जो भी गलत बात को उठाता है !   ट्विटर के जरिए उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। पार्टी ने एक ऐसा समूह ऐसा बनाया है, जो केवल आवाज उठाने वालों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है।   पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता नील टेरेन्स हस्लाम। ........ 
आगे पढ़े 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...