बीजेपी ने सोमवार को भले ही गुजरात विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर ली
हो, लेकिन राज्य सभा में अगले साल मार्च में 14 राज्यों के 50 से ज्यादा
सदस्यों के चयन के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनावों में पार्टी अपनी सभी
सीटें बरकरार नहीं रख पाएगी। टीओआई के मुताबिक 2 अप्रैल 2018 को पार्टी के
चार राज्य सभा सदस्य रिटायर हो जाएंगे। गुजरात विधान सभा चुनावों में 99
सीट जीतने वाली बीजेपी केवल 2 ही सीटें (एक राज्यसभा सीट के लिए 36
विधायकों का वोट जरूरी होता है) बचा पाएगी, जबकि बाकी दो कांग्रेस के खाते
में जाएंगी। जो भाजपा सदस्य अप्रैल में राज्य सभा से रिटायर होंगे, उनमें
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, परषोत्तम रुपाला, मनसुख मंडाविया और
शंकरभाई वेगाद शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment