उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर, सरोज पांडेय, धर्मेंद्र प्रधान और श्याम जाजू देहरादून पहुंच गए. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम तय किया गया है, जिस पर विधायक दल की बैठक में औपचारिक रूप से मुहर लगाई जाएगी. बीजेपी ने राज्य के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 में से 57 सीटें जीती हैं.
आज शाम होगी विधायक दल की बैठक
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि पैसेफिक होटल में शुक्रवार शाम 3 बजे होने वाली इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों नरेंद्र सिंह तोमर और सरोज पांडे के अलावा उत्तराखंड के पार्टी मामलों के प्रभारी श्याम जाजू भी मौजूद रहेंगे. भट्ट ने कहा, पार्टी के सभी विधायकों से इस बैठक और उसके एक दिन बाद नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर देहरादून में मौजूद रहने को कहा गया है.

परेेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण की तैयारियां
नई सरकार का शपथ ग्रहण 18 मार्च को शाम 3 बजे परेड ग्रांउड में होगा और यहां इस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा देश के कई अन्य प्रमुख पार्टी नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है.

ये चेहरे हैं सीएम पद की रेस में
उत्तराखंड में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद सीएम पद के लिए अब डोइवाला से पार्टी विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम तय माना जा रहा है. रावत के अलावा सीएम पद की दौड़ में पिथौरागढ़ से विधायक प्रकाश पंत और चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज भी बताए जा रहे थे. हालांकि अब ऐसी संभावना कम ही नजर आ रही है. यहां श्रीनगर सीट से बीजेपी विधायक धन सिंह रावत ने त्रिवेंद्र रावत के सीएम बनने पर इशारा करते हुए कहा, 'मैं सीएम पद की रेस में नहीं हूं. हमारे बड़े भाई मुख्यमंत्री बन रहे हैं.'

रावत के पक्ष में हैं ये बातें
डोइवाला से बीजेपी विधायक 56 वर्षीय रावत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी बताए जाते हैं. रावत 1983 से 2002 के बीच संघ से भी जुड़े रहे और वहां उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई है. वह फिलहाल झारखंड में पार्टी के प्रभारी हैं.
रावत ने साल 2002 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की डोइवाला सीट से चुनाव लड़ा था और इस सीट से वह तीसरी बार चुनाव जीते हैं. राज्य में 2007-12 के बीच वह कृषि मंत्रालय का जिम्मा संभाल चुके हैं.डोइवाला से बीजेपी विधायक 56 वर्षीय रावत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी बताए जाते हैं. रावत 1983 से 2002 के बीच संघ से भी जुड़े रहे और वहां उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई है. वह फिलहाल झारखंड में पार्टी के प्रभारी हैं.

No comments:
Post a Comment