भारत और पाकिस्तान के तनाव भरे रिश्तों के बीच दो भाइयों के साथ शादी कर यहां रह रहीं पाकिस्तानी युवतियां अपने पासपोर्ट लेकर घर से भाग गईं।
अहमदाबाद – भारत और पाकिस्तान के तनाव भरे रिश्तों के बीच दो भाइयों के साथ शादी कर यहां रह रहीं पाकिस्तानी युवतियां रविवार रात अपने पासपोर्ट लेकर घर से भाग गईं। उनके पति ने पालडी पुलिस थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। पालडी पुलिस के अनुसार महालक्ष्मी चार रास्ता शालीमार कॉम्प्लेक्स निवासी मोहम्मद आसिफ और उसके भाई ने दो साल पहले पाकिस्तान से आई दो युवतियों साथ निकाह किया था। नवीरा और आयशा दो साल से आसिफ और उसके परिवारवालों के साथ रह रही थीं। दोनों को एक-एक लड़का है। रविवार रात करीब आठ बजे नवीरा और आयशा घरवालों को बिना कुछ बताए पासपोर्ट और बच्चों को लेकर निकल गईं।दोनों पाकिस्तानी युवतियों का मंगलवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं और वीजा लेकर भारत आई थीं। आसिफ और उसका भाई अहमदाबाद के कालुपुर स्टेश्न के पास पिता के होटल में काम करते हैं। दोनों भाइयों ने साथ-साथ नवीरा और आयशा से निकाह किया था। दोनों आसिफ के मामा की लड़कियां हैं।
पुलिस उपनिरीक्षक आरडी गुर्जर इस मामले की जांच कर रहे हैं। ........ आगे पढ़े

No comments:
Post a Comment